देश की खबरें | ओडिशा: धार्मिक यात्रा के दौरान करंट लगने से दो लोगों की मौत, 10 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के भद्रक जिले में एक धार्मिक यात्रा में इस्तेमाल किए जा रहे डीजे उपकरण के उच्च वोल्टेज वाली बिजली की तार के संपर्क में आ जाने के कारण कम से कम दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भद्रक (ओडिशा), 15 अप्रैल ओडिशा के भद्रक जिले में एक धार्मिक यात्रा में इस्तेमाल किए जा रहे डीजे उपकरण के उच्च वोल्टेज वाली बिजली की तार के संपर्क में आ जाने के कारण कम से कम दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना तिहिडी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत नुआंदा गांव में मंगला मंदिर के पास सोमवार रात ‘पटुआ जात्रा’ के दौरान हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अरासा गांव के सरत महालिक और तिहिडी खंड के हटुआरी गांव के मुना महालिक के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि इस धार्मिक यात्रा के लिए बिजली विभाग से पूर्व अनुमति ली गई थी।

एक लोक-नृत्य मंडली के सदस्य सुभाष दास ने आरोप लगाया कि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिए जाने के बावजूद मंदिर के पास हाईटेंशन तार में बिजली की आपूर्ति रही जिसके कारण यह घटना हुई।

घायलों को भद्रक जिला अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका