देश की खबरें | आपदा प्रबंधन तैयारियों को अगले चरण पर लेकर जाएगा ओडिशा : सीएस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने उच्च तकनीक के उपकरण लगाकर, क्षमता निर्माण करके एवं प्रशिक्षण बढ़ाकर आपदा प्रबंधन तैयारी को अगले चरण पर ले जाने का फैसला किया है, जिसके लिए 205 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है।
भुवनेश्वर, 15 अक्टूबर ओडिशा सरकार ने उच्च तकनीक के उपकरण लगाकर, क्षमता निर्माण करके एवं प्रशिक्षण बढ़ाकर आपदा प्रबंधन तैयारी को अगले चरण पर ले जाने का फैसला किया है, जिसके लिए 205 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी की अध्यक्षता वाली राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में यह फैसला किया गया।
त्रिपाठी ने बुधवार को कहा, ‘‘आपदा प्रबंधन तैयारियों के अद्यतन के लिए वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 205 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है।’’
उन्होंने कहा कि राज्य में बार-बार आने वाली प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर प्रणाली के अद्यतन की आवश्यकता है।
उन्होंने प्राधिकारियों को उच्च तकनीक के उपकरणों और नवोन्मेषी प्रशिक्षण के जरिए राज्य की आपदा प्रबंधन इकाइयों को मजबूत करने का निर्देश दिया।
मुख्य सचिव ने अम्फान चक्रवात के दौरान पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में सेवा के उच्च मानक बनाए रखने के लिए ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल और दमकल सेवा इकाइयों की प्रशंसा की।
अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं विशेष राहत आयुक्त पी के जेना ने कहा कि प्रशिक्षण एवं नए उपकरणों की मदद से विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने की क्षमता बढ़ेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)