खेल की खबरें | नवंबर दिसंबर में जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा ओडिशा : पटनायक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक पुरूष हॉकी जूनियर विश्व कप कलिंगा स्टेडियम पर खेला जायेगा ।
भुवनेश्वर, 23 सितंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक पुरूष हॉकी जूनियर विश्व कप कलिंगा स्टेडियम पर खेला जायेगा ।
यहां एक समारोह में उन्होंने कहा कि हॉकी इंडिया ने हाल ही में ओडिशा सरकार से दो महीने के भीतर पुरूष हॉकी जूनियर विश्व कप की मेजबानी में मदद मांगी थी ।
पटनायक ने कहा ,‘‘ महामारी के बीच ऐसे टूर्नामेंट की मेजबानी की तैयारी के लिये समय बहुत कम है । लेकिन चूंकि देश की प्रतिष्ठा का सवाल है तो हमने हामी भर दी ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम घरेलू हालात का फायदा उठाकर फिर खिताब जीतेगी ।’’
पटनायक ने टूर्नामेंट के लोगो और ट्रॉफी का भी अनावरण किया ।
भारत ने 2016 में लखनऊ में जूनियर हॉकी विश्व कप जीता था ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2021 06:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

