देश की खबरें | ओडिशा: आठ शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर, 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बौध रहा सबसे गर्म स्थान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कई इलाकों में लू का प्रकोप जारी है और रविवार को आठ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

भुवनेश्वर, 30 मार्च ओडिशा के कई इलाकों में लू का प्रकोप जारी है और रविवार को आठ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

पश्चिमी ओडिशा का बौध शहर 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के मुताबिक, झारसुगुड़ा में दिन का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि संबलपुर में यह 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पश्चिमी ओडिशा के हीराकुड, बोलांगीर और टिटलागढ़ कस्बों में भी रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुलेटिन में बताया गया कि सुंदरगढ़ और भवानीपटना में अधिकतम तापमान क्रमशः 40.3 डिग्री व 40.8 डिग्री दर्ज किया गया।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस और कटक में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान ओडिशा में दिन और रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड