देश की खबरें | ओडिशा ने राज्य में नकली दवाओं की आपूर्ति से निपटने में बिहार की मदद मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने बिहार से नकली दवाओं की आपूर्ति रोकने के लिए राज्य की मदद मांगी है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 22 सितंबर ओडिशा सरकार ने बिहार से नकली दवाओं की आपूर्ति रोकने के लिए राज्य की मदद मांगी है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ओडिशा के औषधि नियंत्रक कार्यालय के अधिकारियों ने कटक और भुवनेश्वर में हाल में छापे मारकर उच्च रक्तचाप के उपचार में इस्तेमाल नकली दवाओं की बड़ी खेप जब्त की थी।

इस मामले में भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त ने नकली दवाओं की आपूर्ति और बिक्री में कथित रूप से शामिल रहने के मामले में पूजा एंटरप्राइजेज के मालिक संजय जलाल तथा वीआर एजेंसीज के संचालक राहुल स्याल को गिरफ्तार किया।

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिव ने बिहार के स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा, ‘‘बालाजी ड्रग प्वाइंट, जेल प्रेस रोड, गया (बिहार) नामक कंपनी ने ओडिशा में कथित दवाओं की आपूर्ति की।’’

पत्र में इस बात का भी उल्लेख है कि ओडिशा के औषधि नियंत्रक ने 7 सितंबर, 2022 को बिहार के अपने समकक्ष अधिकारी से अनुरोध किया कि गया के आपूतिकर्ता को की गयी आपूर्ति का विवरण दिया जाए।

हालांकि ओडिशा को बिहार के औषधि नियंत्रण निदेशालय से कोई जवाब नहीं मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी