खेल की खबरें | ओडिशा ने कहा, भुवनेश्वर में जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओडिशा ने बुधवार को कहा कि भुवनेश्वर में 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक होने वाले जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए उसकी तैयारी अच्छी है।

भुवनेश्वर, तीन नवंबर ओडिशा ने बुधवार को कहा कि भुवनेश्वर में 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक होने वाले जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए उसकी तैयारी अच्छी है।

मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा ने टूर्नामेंट से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी काम समय से पहले खत्म किए जाएं।

खेल एवं युवा सेवा विभाग के सचिव विनील कृष्णा ने कहा कि टूर्नामेंट का आयोजन कलिंगा स्टेडियम में होगा जहां दुनिया की शीर्ष 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

टूर्नामेंट में टीमों को चार पूल में बांटा गया है जिसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल होगा।

टूर्नामेंट में कुल 48 मैचों का आयोजन किया जाएगा।

भारत को पूल बी में कनाडा, फ्रांस और पोलैंड के साथ रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\