देश की खबरें | ओडिशा : पुरी पुलिस देवी-देवताओं के दर्शन करने में बुजुर्ग, दिव्यांग श्रद्धालुओं की मदद कर रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के पुरी जिले की पुलिस प्रशिक्षित स्वयंसेवियों के जरिये भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन करने में बुजुर्ग एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की मदद कर उनका दिल जीत रही है।

पुरी, 26 जून ओडिशा के पुरी जिले की पुलिस प्रशिक्षित स्वयंसेवियों के जरिये भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन करने में बुजुर्ग एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की मदद कर उनका दिल जीत रही है।

पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विशाल सिंह ने जनता के साथ अपने नियमित संवाद के बाद कहा कि उन्हें पता चला था कि देवी-देवताओं के दर्शन के इच्छुक कई बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालु उम्र संबंधी जटिलताओं, बीमारियों एवं निशक्तता के कारण श्री मंदिर (जगन्नाथ मंदिर) या गुंडिचा मंदिर जाने में असमर्थ हैं।

सिंह ने कहा, “हमने अब तक 70 से 100 साल की उम्र के करीब 300 बुजुर्ग एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था की है।”

उन्होंने बताया, “हमने देवी-देवताओं के दर्शन करने में बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं की मदद के लिए युवा शक्ति स्वयंसेवकों को जिम्मा सौंपा है। गुंडिचा मंदिर में तैनात हमारे कर्मी भी उनकी सहायता कर रहे हैं।”

सिंह ने रथ यात्रा से पहले चार मई को युवा शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा, “हमने व्यवहार संबंधी पहलुओं और भीड़ नियंत्रण को लेकर उन्हें उचित रूप से प्रशिक्षित किया है।”

एसपी ने बताया कि स्वयंसेवियों में अनुशासन, संवेदनशीलता और ‘टीम वर्क’ की भावना सृजित करने के लिए पुलिस के साथ एक कैरम टूर्नामेंट भी आयोजित किया गया था।

सारंगधर सारंगी नाम के 80 वर्षीय बुजुर्ग श्रद्धालु कहते हैं, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भगवान के दर्शन कर पाऊंगा। इसे संभव बनाने के लिए पुरी पुलिस का आभार।”

वहीं, 100 साल की झुंपी प्रुस्टी ने कहा, “मैं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पुरी पुलिस को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।” इसी तरह, 90 साल के बसंत कुमार दास कहते हैं, “मेरे बेटे बाहर रहते हैं। स्वयंसेवियों की मदद के बिना मेरे लिए श्री मंदिर में दर्शन करना नामुमकिन था। मैं इस तरह की पहल के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड