देश की खबरें | ओडिशा: जमाकर्ताओं के बचत खातों से रुपयों का गबन कर पोस्टमास्टर फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के जाजपुर जिले में एक पोस्टमास्टर जमाकर्ताओं के लगभग 50 लाख रुपये का कथित रूप से गबन कर फरार हो गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जाजपुर, 12 ओडिशा के जाजपुर जिले में एक पोस्टमास्टर जमाकर्ताओं के लगभग 50 लाख रुपये का कथित रूप से गबन कर फरार हो गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कुआनालो डाकघर का पोस्टमास्टर कोडनाधारा बोइताई ने डाकघर में 50 से अधिक जमाकर्ताओं के बचत खाते से कथित तौर पर करीब 50 लाख रुपये उड़ा लिए और वह 23 अक्टूबर से फरार है।

जमाकर्ताओं ने सोमवार को जाजपुर शहर में डाकघर के सहायक अधीक्षक का घेराव कर अपने रुपये वापस मांगे।

अधिकारी ने बताया कि जालसाजी का यह मामला तब सामने आया जब एक महिला जमाकर्ता अपने खाते से पैसे निकालने के लिए कुआनालो डाकघर पहुंची।

सबितारानी दास ने बताया, “पोस्टमास्टर ने सितंबर में पासबुक में तिमाही ब्याज की राशि दर्ज करने का हवाला देकर मेरी और कई जमाकर्ताओं के खाते की किताब जमा कर ली थी। तब से पासबुक उसके पास ही थी। जब मैं अपने खाते से पैसे निकालने पहुंची तो उन्होंने मुझे दो दिन बाद आने को कहा और मुझे बताया कि सभी पासबुक ब्याज गणना के लिए जाजपुर के मुख्य डाक घर भेज दी गई हैं।”

जाजपुर डाक विभाग के सहायक अधीक्षक हरिशंकर सुबुद्धि ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में पोस्टमास्टर ने जमा किए गए पैसे हड़प लिए।

सुबुद्धि ने बताया, “हमें पिछले महीने इस घटना के बारे में पता चला। घटना की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। दोषी अधिकारी के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\