देश की खबरें | ओडिशा पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में सिम कार्ड जब्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा ने बड़ी मात्रा में पहले से चालू सिम कार्ड रखने के आरोप में रविवार को तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कटक, एक मई ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा ने बड़ी मात्रा में पहले से चालू सिम कार्ड रखने के आरोप में रविवार को तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये साइबर अपराधी कई ऑनलाइन शॉपिंग और गेमिंग ऐप में कथित तौर पर फर्जी खाते और वॉलेट खोलकर धोखाधड़ी करने वाली वित्तीय गतिविधियों में शामिल थे।

राज्य पुलिस की अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) संजीव पांडा ने कहा कि पुलिस ने इन तीनों साइबर अपराधियों के पास से 19,641 सिम कार्ड, 14 लाख रुपये नकद, 48 मोबाइल फोन, फिंगरप्रिंट स्कैनर, क्रेडिट कार्ड, बैंक पासबुक, एक लैपटॉप, 440 पासपोर्ट आकार के फोटो, 394 मतदाता पहचान पत्र, पांच आधार कार्ड, 11 क्यूआर कोड बोर्ड और 108 ग्राहक आवेदन पत्र जब्त किए हैं।

एडीजीपी ने कहा कि ढेंकनाल जिले का दुष्मंत साहू इस गिरोह का सरगना है।

इस मामले में साईं प्रकाश दास और अविनाश नायक नामक दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पांडा ने कहा कि तीनों साइबर अपराधियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी