देश की खबरें | ओडिशा: 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में 13 स्थानों पर सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया और कंधमाल जिले का दारिंगबाड़ी चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।
भुवनेश्वर, 20 दिसंबर ओडिशा में 13 स्थानों पर सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया और कंधमाल जिले का दारिंगबाड़ी चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।
विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) अधिकारी ने बताया कि राज्य के 13 केन्द्रों पर रात का तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।
दारिंगबाड़ी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा और वहां चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा झारसुगुड़ा (5.6), फूलबनी (6.5), सोनेपुर (6.9), क्योंझर (7.4), सुंदरगढ़ (आठ), बोलांगीर (आठ), भवानीपटना (8.9), संबलपुर (नौ), तालचर (नौ), हीराकुंड (नौ), टिटलागढ़ (9.3) और बारीपदा (9.5) में भी तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
कोरापुट में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में 13.8 और कटक में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के एक अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, कंधमाल जिले के दारिंगबाड़ी और सुंदरगढ़ जिले के कोइदा, टेनसा और कलामंग क्षेत्रों सहित कई अंदरूनी स्थानों पर सोमवार सुबह ठंड रही। क्षेत्र में एक सप्ताह से ठंड का प्रकोप जारी रहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि ओडिशा के जिलों में आगामी दो दिन में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है और इसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। आगामी चार से पांच दिन में ओडिशा के जिलों में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान रहेगाा।
इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग के कार्यालय ने एक परमार्श जारी करके लोगों से कहा कि वे सूर्यास्त के बाद और तड़के बाहर नहीं निकले, क्योंकि सर्दी की चपेट में आने में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने की आशंका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2021 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

