एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा के नेताओं ने रेल मंत्री के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया।

देश की खबरें | ओडिशा के नेताओं ने रेल मंत्री के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया

भुवनेश्वर, सात जुलाई ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया।

दाऊलाल कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और आज सुबह 11.52 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में उनका निधन हो गया।

माझी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के पूज्य पिता श्री दाऊ लाल वैष्णव के निधन के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख और हृदय विदारक अनुभूति हुई है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान जगन्नाथ दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और अश्विनी जी और उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

राज्यपाल ने कहा, "ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करे तथा मैं महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि वह शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा, "इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ हैं।" रेल मंत्री ओडिशा से राज्यसभा सदस्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).