बारीपदा (ओडिशा), दो मई ओडिशा के मयूरभंज जिले में सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान चार और पांच मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के मद्देनजर पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू मयूरभंज का तीन दिवसीय दौरा करेंगी और पांच मई को पूरा दिन राष्ट्रीय उद्यान में बिताएंगी।
एक अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘सभी आगंतुकों/पर्यटकों को सूचित किया जाता है कि भारत की माननीय राष्ट्रपति के आगमन के कारण सिमलीपाल बाघ अभयारण्य में चार मई और पांच मई को दो दिन के लिए आगंतुकों/पर्यटकों के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान आगंतुकों/पर्यटकों के वाहनों के बाघ अभयारण्य में प्रवेश या निकास की अनुमति नहीं होगी।’’
राष्ट्रपति की 2,750 किलोमीटर के क्षेत्र में फैले इस उद्यान में यह पहली यात्रा होगी।
अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों के साथ हर दिन अधिकतम 60 वाहनों को उद्यान के दो द्वार के माध्यम से भीतर जाने की अनुमति होती है।
मुर्मू चार मई को यहां पहुंचेंगी और रायरंगपुर अनुमंडल के पहाड़पुर गांव जाएंगी, जहां उनकी ससुराल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY