खेल की खबरें | ओडिशा ने बीजू पटनायक खेल एवं साहसिक पुरस्कारों से सम्मानित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर अमित रोहिदास को रविवार को खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित बीजू पटनायक खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भुवनेश्वर, 29 अगस्त भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर अमित रोहिदास को रविवार को खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित बीजू पटनायक खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के रोहिदास को राज्य के खेल एवं युवा सेवा मंत्री टीके बेहड़ा ने पुरस्कार दिया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने वाले ओडिशा के अनुभवी हॉकी कोच कालू चरण चौधरी को खेलों को बढ़ावा देने के लिए जीवन पर्यंत उपलब्धियों के लिए बीजू पटनायक खेल पुरस्कार दिया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
कोचिंग में बीजू पटनायक खेल एक्सीलेंस पुरस्कार पैरा खिलाड़ियों के बैडमिंटन कोच शिव प्रसाद दास को दिया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
कटक के पुलिस एएसआई त्रिलोक्यनाथ को इस साल बीजू पटनायक साहसिक पुरस्कार दिया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, एक रजत पदक और एक लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो संदेश में विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, ‘‘महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की जयंती के मौके पर मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं जिसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल इस दिन को हम बेहद खुशी और गौरव के साथ मना रहे हैं। ओलंपिक में भरतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को सच्ची श्रद्धांजलि है। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2021 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

