एजेंसी न्यूज

ओडिशा सरकार की लॉकडाउन के बाद पर्यटन क्षेत्र के पुनरुद्धार की योजना

मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक की और उन्हें आतिथ्य तथा पर्यटन उद्योग में निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए एक प्रोत्साहन योजना तैयार करने का निर्देश दिया।

ओडिशा सरकार की लॉकडाउन के बाद पर्यटन क्षेत्र के पुनरुद्धार की योजना
जमात

भुवनेश्वर, आठ मई कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर बुरी तरह से प्रभावित पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए ओडिशा सरकार राज्य में विभिन्न स्थानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक पैकेज लाने की योजना बना रही है ताकि लॉकडाउन के बाद घरेलू पर्यटकों को इन स्थानों की ओर आकर्षित किया जा सके।

मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक की और उन्हें आतिथ्य तथा पर्यटन उद्योग में निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए एक प्रोत्साहन योजना तैयार करने का निर्देश दिया।

त्रिपाठी ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के बाद मुख्य ध्यान घरेलू पर्यटन पर है क्योंकि अन्य की तुलना में इसके तेजी से पुनर्जीवित होने की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने चिल्का में रंभा और सतपाड़ा समूहों, भितरकणिका राष्ट्रीय उद्यान, चंद्रभागा और तलसारी समुद्र तटों जैसे पर्यटन स्थलों पर विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता देने का फैसला किया है।

उन्होंने विभाग को निर्देश दिये कि विभिन्न सरकारी एजेंसियों और प्रमुख पक्षों को शामिल कर एक विस्तृत योजना बनाई जाये।

पर्यटन विभाग के सचिव विशाल देव ने कहा, ‘‘बैठक में पुरी के पास बौद्ध सर्किट और शामुका परियोजना के व्यापक विकास पर भी चर्चा की गई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).