जरुरी जानकारी | ओडिशा सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में चार प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की।
भुवनेश्वर, 30 दिसंबर ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में चार प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, यह वृद्धि एक जुलाई 2022 से लागू होगी।
नवीनतम संशोधन के बाद अब डीए और डीआर मूल वेतन का 38 प्रतिशत हो गया है। इस साल डीए में यह दूसरी बढ़ोतरी है।
राज्य सरकार ने सितंबर में बपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए और डीआर में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)