ओडिशा सरकार ने झुग्गी झोपड़ीवालों को भू-अधिकार देने से संबंधित अध्यादेश को मंजूरी दी
ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को झुग्गी-झोपड़ीवालों को भू-अधिकार देने से संबंधित अध्यादेश को मंजूरी दी. साथ ही सरकार ने स्कूल एवं कॉलेज अध्यापकों को सातवें वेतन आयोग की अनुंशसा के मुताबिक संशोधित वेतनमान देने का फैसला किया.
भुवनेश्वर, 1 जनवरी: ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को झुग्गी-झोपड़ीवालों को भू-अधिकार देने से संबंधित अध्यादेश को मंजूरी दी. साथ ही सरकार ने स्कूल एवं कॉलेज अध्यापकों को सातवें वेतन आयोग की अनुंशसा के मुताबिक संशोधित वेतनमान देने का फैसला किया.
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ये फैसले लिये गये. ये फैसले ग्रामीण, शहरी निकाय एवं सहकारी चुनाव से पहले लिये गये है. यह चुनाव 2022 में प्रस्तावित है. यह भी पढ़ें : 15 से 18 साल के किशोरों के कोविड रोधी टीकाकरण के लिए पंजीकरण शुरू: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया
आवास एवं शहरी विकास मंत्री प्रताप जेना ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को इन फैसलों की जानकारी दी. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में डिजिटल तरीके से यह बैठक हुई.
Tags
संबंधित खबरें
Heavy Rain in Kerala: केरल में भारी बारिश से चार जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
Weather Update: भारी बारिश की चेतावनी के बीट पुडुचेरी में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी, लोगों से अपील
Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ से हालात और बिगड़े, सभी स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद
Raigad Schools and Colleges Holiday: महाराष्ट्र के रायगढ़ में IMD का भारी बारिश को लेकर अलर्ट, जिले के 6 तालुकों में सभी शैक्षणिक संस्थान आज रहेंगे बंद, छुट्टी घोषित
\