खेल की खबरें | ओडिशा एफसी ने राजस्थान यूनाइटेड को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल की उम्मीदें कायम रखीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अफाओबा सिंह ने पेनल्टी को गोल में बदलकर ओडिशा एफसी को शुक्रवार को यहां डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में आई-लीग फ्रेंचाइजी राजस्थान यूनाइटेड के खिलाफ 2-1 से जीत दिला दी।
कोकराझार, 11 अगस्त अफाओबा सिंह ने पेनल्टी को गोल में बदलकर ओडिशा एफसी को शुक्रवार को यहां डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में आई-लीग फ्रेंचाइजी राजस्थान यूनाइटेड के खिलाफ 2-1 से जीत दिला दी।
ओडिशा की डूरंड कप के मौजूदा सत्र में यह पहली जीत दर्ज है।
ग्रुप एफ में शीर्ष स्थान के लिए अब तीन-तरफा लड़ाई है, जिसमें ओडिशा, राजस्थान यूनाइटेड और भारतीय सेना के तीन-तीन अंक है और ये तीनों टीमें क्वार्टर फाइनल की दौड़ हैं।
पहले हाफ के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चंद्र मोहन मुर्मू ने 48वें मिनट में गोलकर सुपर कप की विजेता टीम को बढ़त दिला दी।
ओडिशा की यह बढ़त तीन मिनट तक ही रही। रिचर्डसन डेंजेल ने 51वें मिनट में गोल कर राजस्थान की टीम का खाता खोला।
ओडिशा को मैच के 64वें मिनट में पेनल्टी मिली और अफाओबा सिंह ने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। टीम की 2-1 की बढ़त मैच के आखिर तक बरकरार रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)