जरुरी जानकारी | ओडिशा ने 16वें वित्त आयोग से 12.59 करोड़ रुपये की मांग रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने बृहस्पतिवार को 16वें वित्त आयोग के समक्ष 12.59 लाख करोड़ रुपये की मांग रखी।

भुवनेश्वर, छह फरवरी ओडिशा सरकार ने बृहस्पतिवार को 16वें वित्त आयोग के समक्ष 12.59 लाख करोड़ रुपये की मांग रखी।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाले ओडिशा सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने यहां 16वें वित्त आयोग के प्रमुख अरविंद पनगढ़िया की अगुवाई वाली टीम के साथ हुई बैठक में यह मांग रखी।

माझी ने 12.59 लाख करोड़ रुपये की कर मांग का ब्योरा देते हुए कहा कि ओडिशा ने पूर्व-हस्तांतरण राजस्व घाटे के एवज में 9,88,422 करोड़ रुपये, राज्य विशिष्ट निकायों के लिए 1,10,434 करोड़ रुपये, स्थानीय निकायों को अनुदान के लिए 1,00,036 करोड़ रुपये, एसडीआरएफ के लिए 31,004 करोड़ रुपये और राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष के लिए 29,252 करोड़ रुपये की मांग की है।

वित्त आयोग इस समय ओडिशा के चार-दिवसीय दौरे पर है। आयोग की सिफारिश के आधार पर विभिन्न राज्यों को केंद्र से अनुदान मिलेगा।

माझी ने संवाददाताओं से कहा, "हमने 2026 से 2031 तक अगले पांच वर्षों की अवधि के लिए 12,59,148 करोड़ रुपये की मांग की है। ओडिशा सरकार ने केंद्रीय हस्तांतरण पूल में राज्य के हिस्से को मौजूदा 41 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग भी रखी है।"

उन्होंने कहा कि राज्य ने वित्त आयोग से केंद्र से राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत 100 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान करने और केंद्रीय कर में राज्य का हिस्सा 4.53 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.96 प्रतिशत करने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले केंद्र एसडीआरएफ का 75 प्रतिशत योगदान देता था जबकि शेष 25 प्रतिशत का भार राज्य उठाता था। लेकिन इस बार ओडिशा ने एसडीआरएफ के लिए 100 प्रतिशत अनुदान की मांग की है क्योंकि राज्य अक्सर आपदाओं से प्रभावित होता है।

उन्होंने शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के लिए केंद्र के राजस्व का दो प्रतिशत तय हिस्सा भी मांगा।

माझी ने कहा कि वित्त आयोग से यह मांग ओडिशा को 2036 तक भारत के शीर्ष पांच राज्यों में से एक बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू