देश की खबरें | ओडिशा कांग्रेस के नए अध्यक्ष भुवनेश्वर से पुरी तक संकल्प पदयात्रा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा कांग्रेस ने रविवार को कहा कि उसके नवनियुक्त अध्यक्ष भक्त चरण दास भुवनेश्वर से पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर तक संकल्प पदयात्रा करेंगे।

भुवनेश्वर, 16 फरवरी ओडिशा कांग्रेस ने रविवार को कहा कि उसके नवनियुक्त अध्यक्ष भक्त चरण दास भुवनेश्वर से पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर तक संकल्प पदयात्रा करेंगे।

संकल्प पदयात्रा समिति के अध्यक्ष और पूर्व विधायक देबाशीष पटनायक ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यभार संभालने से पहले दास मंगलवार को भुवनेश्वर से पुरी तक 60 किलोमीटर लंबी पदयात्रा करेंगे।

पदयात्रा के बारे में जानकारी देते हुए पटनायक ने कहा कि संकल्प पदयात्रा मंगलवार को सुबह 10 बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुरू होगी और शिशु भवन, राजमहल, कल्पना, रवि टॉकीज स्क्वायर से होते हुए दोपहर एक बजे लिंगीपुरा पहुंचेगी।

भोजन अवकाश के बाद पदयात्रा फिर से लिंगीपुर से शुरू होगी और पिपिली पहुंचेगी। पदयात्रा में शामिल होने वाले सभी लोग पिपिली में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन अपनी यात्रा शुरू कर तीसीपुर पहुंचेंगे। दोपहर के भोजन के बाद वे फिर से यात्रा शुरू करेंगे और पुरी के रास्ते में चंदनपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘पदयात्रा 20 फरवरी को चंदनपुर से शुरू होगी और दोपहर में ‘बाटा मंगला’ में दोपहर का भोजन करने के बाद, नवनियुक्त ओपीसीसी अध्यक्ष भक्त चरण दास भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे।’’

पटनायक ने कहा, ‘‘पुरी के जगन्नाथ मंदिर से लौटने के बाद दास मीडिया को संबोधित करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि नये ओपीसीसी अध्यक्ष भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने तक कोई राजनीतिक भाषण नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य राज्य में कांग्रेस को नंबर एक राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित करना और ओडिशा के सफल परिवर्तन के साथ-साथ प्रदेश की प्रगति की कामना करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\