एजेंसी न्यूज

Odisha: कांग्रेस ने माओवादी विरोधी अभियान के दौरान 'आदिवासियों पर अत्याचार' की जांच की मांग की

कांग्रेस ने शुक्रवार को ओडिशा के नुआपड़ा जिले में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान आदिवासियों पर कथित अत्याचारों की जांच के लिए विधानसभा की समिति के गठन की मांग की. विधानसभा में शून्यकाल में चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने यह मुद्दा उठाया.

Odisha: कांग्रेस ने माओवादी विरोधी अभियान के दौरान 'आदिवासियों पर अत्याचार' की जांच की मांग की
Congress (Photo: PTI)

भुवनेश्वर, 25 मार्च : कांग्रेस ने शुक्रवार को ओडिशा के नुआपड़ा जिले में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान आदिवासियों पर कथित अत्याचारों की जांच के लिए विधानसभा की समिति के गठन की मांग की. विधानसभा में शून्यकाल में चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने यह मुद्दा उठाया.

नरसिंह मिश्रा ने नुआपड़ा जिले के भेडेन क्षेत्र के पटघर गांव के लोगों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच फंसकर ग्रामीण अपना घर छोड़ रहे हैं.’’ यह भी पढ़ें: Mumbai Shocker: मुंबई के आवासीय इमारत में सनकी युवक का चाकू से हमला, 3 की मौत, 2 घायल

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पिछले साल 21 जून को नुआपड़ा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों की हत्या के बाद आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2023 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).