देश की खबरें | ओडिशा: मुख्यमंत्री ने 20 लाख महिलाओं के लिए धन वितरण की शुरुआत की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को 20 लाख महिलाओं के लिए राज्य की वित्तीय सहायता योजना ‘सुभद्रा योजना’ के तहत धन वितरण की शुरुआत की।
राउरकेला, 24 नवंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को 20 लाख महिलाओं के लिए राज्य की वित्तीय सहायता योजना ‘सुभद्रा योजना’ के तहत धन वितरण की शुरुआत की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितंबर को इस योजना की शुरुआत की थी। अब तक 80 लाख महिलाओं को कई चरणों में योजना की पहली किस्त के रूप में 5,000 रुपये मिल चुके हैं।
धन का यह ताजा वितरण तीसरा चरण है जिसकी शुरुआत माझी ने सुंदरगढ़ जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में की।
बैठक में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम, उपमुख्यमंत्री प्रावती परिदा और पंचायती राज मंत्री रबी नारायण नाइक समेत अन्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
योजना के तहत, 21 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को 2028-29 तक पांच वर्षों में 50,000 रुपये मिलेंगे। उन्हें सालाना 10,000 रुपये दो समान किस्तों में मिलेंगे, जो सीधे उनके बैंक खातों में जमा किए जाएंगे।
धन वितरण की शुरुआत करते हुए माझी ने समारोह में मौजूद महिलाओं से कहा कि वे अपने बैंक खातों में पैसे जमा होने के अलर्ट के लिए अपने मोबाइल फोन की जांच करें। जैसे ही मोबाइल फोन में पैसा जमा होने का मैसेज आया, दर्शकों ने तालियां बजाकर खुशी मनाई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2024 12:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

