एजेंसी न्यूज

Odisha: धौली शांति स्तूप के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पटनायक

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के नजदीक धौली शांति स्तूप स्थापित करने के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल हुए.

Odisha: धौली शांति स्तूप के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पटनायक
CM नवीन पटनायक (Photo Credits: Twitter)

भुवनेश्वर, 28 अक्टूबर : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के नजदीक धौली शांति स्तूप स्थापित करने के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल हुए. उन्होंने इस मौके पर कहा कि केवल शांति इस संसार को बेहतर और सुंदर बना सकती है. इस शांति स्तूप को ‘पीस पेगोड़ा’ के नाम भी जाना जाता है. स्वर्ण जयंती समारोह में जापान, अमेरिका, यूक्रेन और कजाकिस्तान से आए सैकड़ों भिक्षुओं ने हिस्सा लिया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पटनायक ने कहा, ‘‘शांति का कोई विकल्प नहीं है. सभी युगों में इसका महत्व रहा है. शांति ही एकमात्र मार्ग है जिसके माध्यम से बेहतर और खुबसूरत विश्व के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है.’’ मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 95 करोड़ रुपये की लागत से बसंतपुर में दया नदी पर चेक डैम बनाने की भी घोषणा की. यह भी पढ़ें : गुजरात चुनाव: 1980 से अब तक भाजपा ने सिर्फ एक ही मुसलमान को दिया विधानसभा का टिकट

गौरतलब है कि भुवनेश्वर से करीब आठ किलोमीटर दूर इस स्तूप को दया नदी के किनारे उस स्थान पर बनाया गया है जहां पर दूसरी ईसा पूर्व में कलिंग का ऐतिहासिक युद्ध हुआ था और जिसमें सम्राट अशोक को विजय प्राप्त हुई थी. बताया जाता है कि यह वही स्थान है जहां पर अशोक को युद्ध की निरर्थकता प्रतीत हुई और उन्होंने बौद्ध धर्म स्वीकार किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2022 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).