देश की खबरें | ओडिशा : महानदी में नौका डूबी, दो मछुआरों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के पारादीप में महानदी के मुहाने पर शुक्रवार को एक नौका डूब गयी जिससे कम से कम दो मछुआरों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये ।
पारादीप (ओडिशा), 12 जून ओडिशा के पारादीप में महानदी के मुहाने पर शुक्रवार को एक नौका डूब गयी जिससे कम से कम दो मछुआरों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये ।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान नौका में 15 लोग सवार थे और मछली पकड़ने समुद्र में जा रहे थे।
यह भी पढ़े | बिहार में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 1 की मौत, 5 घायल.
पारादीप मरीन पुलिस थाने के निरीक्षक प्रद्युम्न बेहरा ने बताया कि पारादीप के निकट महानदी के मुहाने पर उच्च ज्वार एवं तेज धारा के कारण नौका अनियंत्रित होकर डूब गयी।
एक अन्य नौका में सवार मछुआरों ने उन्हें बचाया और उन्हें अस्पताल ले गये। वहां दो को मृत घोषित कर दिया गया ।
यह भी पढ़े | ITBP: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 नए मामले सामने आए : 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
बेहरा ने कहा कि 13 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं जहां दो की स्थिति नाजुक है ।
मरने वाले दोनों मछुआरों की पहचान गुरू चंद रॉय एवं बी बी मैती के रूप में की गयी है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)