देश की खबरें | ओडिशा : कॉलेज में यौन उत्पीड़न से क्षुब्ध छात्रा ने किया आत्मदाह, 90 प्रतिशत तक जली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के बालासोर जिले के एक महाविद्यालय की छात्रा ने यौन उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर शनिवार को कथित तौर पर शैक्षणिक संस्थान परिसर में खुद को आग लगा ली और इस घटना में वह 90 प्रतिशत तक जल गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बालासोर, 12 जुलाई ओडिशा के बालासोर जिले के एक महाविद्यालय की छात्रा ने यौन उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर शनिवार को कथित तौर पर शैक्षणिक संस्थान परिसर में खुद को आग लगा ली और इस घटना में वह 90 प्रतिशत तक जल गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि छात्रा ने एक शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि छात्रा को बचाने का प्रयास करने वाले एक अन्य छात्र भी झुलस गया है और दोनों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि बाद में छात्रा को बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार दोपहर तब हुई जब पीड़ित छात्रा ने बालासोर स्थित फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज के प्राचार्य दिलीप घोष से मुलाकात की। उसने पहले एक शिक्षक, जो विभागाध्यक्ष भी हैं, के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी और मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता कॉलेज में एकीकृत बीएड पाठ्यक्रम के दूसरे वर्ष की छात्रा है। उसने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक हफ्ते तक कॉलेज परिसर में धरना भी दिया था।
प्राचार्य दिलीप घोष ने कहा, ‘‘छात्रा मेरे पास आई थी और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई चाहती थी। वह तनाव में दिख रही थी, इसलिए मैंने उसकी काउंसलिंग की। उसने 30 जून को शिकायत दर्ज कराई थी और आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की जांच चल रही है।’’
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शिक्षक को बालासोर शहर के सहदेवखुंटा पुलिस थाने में हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक राज प्रसाद और एक वैज्ञानिक टीम मौके पर मामले की जांच कर रही है।
इस बीच, अस्पताल का दौरा करने वाले बालासोर के विधायक मानस दत्ता ने कहा, ‘‘छात्रा की हालत गंभीर है। हमारी पहली प्राथमिकता उसकी जान बचाना है।’’
पीड़िता के मित्रों के मुताबिक विभागाध्यक्ष द्वारा कथित उत्पीड़न के कारण छात्रा पिछले कई दिनों से गंभीर मानसिक तनाव में थी।
उसके दोस्तों ने बताया कि पीड़िता की पीड़ा तब और बढ़ गई जब न तो कॉलेज प्रशासन और न ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

