Odisha: पंचायत चुनाव की बैठकों में 300 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई
राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने सोमवार को ओडिशा के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों के प्रचार के लिए कोविड प्रतिबंधों में ढील दी.
भुवनेश्वर, 7 फरवरी : राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने सोमवार को ओडिशा के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों के प्रचार के लिए कोविड प्रतिबंधों में ढील दी. आयोग ने चुनाव प्रचार संबंधी बैठकों में 300 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी जबकि घर-घर जाकर प्रचार करने की 20 लोगों को अनुमति रहेगी.
राज्य निर्वाचन आयुक्त ए पी पाढ़ी ने जिलाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक के बाद कहा कि एसईसी ने सोमवार से पंचायत चुनाव उम्मीदवार समेत 20 लोगों को घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति प्रदान की है. इससे पहले, उम्मीदवार समेत केवल पांच लोग ही घर-घर जाकर प्रचार कर सकते थे. यह भी पढ़ें : क्रिप्टोकरेंसी के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला कारोबार में तेजी की आशंका
उन्होंने कहा कि राज्य भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी के मद्देनजर यह छूट प्रदान की गई हैं. आयुक्त ने कहा कि चुनावी बैठकों के दौरान इसमें शामिल होने वाले सभी लोगों को सामाजिक दूरी समेत कोविड बचाव संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2022 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

