एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा: भुवनेश्वर में आग लगने से कपड़ों की 25 दुकानें जलकर खाक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित एक बाजार में शुक्रवार को दिवाली के जश्न के दौरान आग लग जाने से कपड़ों की करीब 25 दुकानें जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा: भुवनेश्वर में आग लगने से कपड़ों की 25 दुकानें जलकर खाक

भुवनेश्वर, एक नवंबर ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित एक बाजार में शुक्रवार को दिवाली के जश्न के दौरान आग लग जाने से कपड़ों की करीब 25 दुकानें जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन आग लग जाने से दुकान में रखे कपड़ों को भारी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा, ‘‘दीवाली की देर रात यूनिट-1 मार्केट इमारत क्षेत्र के भूमिगत बाजार में लगी आग के कारण कपड़ों की करीब 25 दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।’’

अधिकारी ने बताया कि पांच दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया और आग को पूरी तरह नियंत्रित करने में पांच घंटे का समय लगा।

उनके अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि आग साड़ी की एक दुकान में लगी और इसके बाद आस-पास की दुकानों तक फैल गई।

अक अन्य अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने मे खासी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि भूमिगत बाजार के दोनों हिस्से बंद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2024 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).