14 अक्टूबर आज का इतिहास: भारत में आयोजित 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं
14 अक्टूबर का दिन भारत में खेलों के बड़े आयोजन से जुड़ा है. दरअसल इसी दिन 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ था. नयी दिल्ली में 3 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2010 के दौरान आयोजित किए गए 19वें राष्ट्रमंडल खेल, इन खेलों का उस समय तक का सबसे बड़ा आयोजन था. भारत ने 1982 में एशियाई खेलों के सफल आयोजन के करीब तीन दशक के बाद इतने विशाल स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया.
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर: 14 अक्टूबर का दिन भारत में खेलों के बड़े आयोजन से जुड़ा है. दरअसल इसी दिन 19वें राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) का समापन हुआ था. नयी दिल्ली में 3 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2010 के दौरान आयोजित किए गए 19वें राष्ट्रमंडल खेल, इन खेलों का उस समय तक का सबसे बड़ा आयोजन था. भारत ने 1982 में एशियाई खेलों के सफल आयोजन के करीब तीन दशक के बाद इतने विशाल स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया.
खेलों के आयोजन के लिए पूरी दिल्ली (Delhi) में विशेष इंतजाम किए गए थे. खेलों का शुभारंभ दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम (Jawaharlal Nehru Stadium) में हुआ. देश दुनिया के इतिहास में 14 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1240 : रजिया सुलतान का निधन. रजिया को भारत की पहली महिला शासक होने का गौरव हासिल है.
1882 : शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना. यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा तत्कालीन कलकत्ता, बम्बई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था.
1944 : जर्मन फील्ड मार्शल एरविन रोमेल ने एडोल्फ हिटलर की हत्या की साजिश में नाम आने के बाद जहर खाकर जान दी.
1956 : दलित नेता और भारतीय संविधान के निर्माताओं में से एक डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयाइयों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार किया.
1964 : मार्टिन लूथर किंग जूनियर को अहिंसा के सिद्धांत का पालन करते हुए रंगभेद के खिलाफ संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया.
1994 : प्रख्यात उपन्यासकार और 1988 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नाकिब महफूज को काहिरा में इस्लामिक उग्रवादियों ने छुरा घोंपकर मार डाला.
1994 : फलस्तीन के नेता यासर अराफात को इस्राइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन और विदेश मंत्री शिमोन पेरेज के साथ इस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया.
2010 : राजधानी दिल्ली में तीन अक्टूबर को शुरू हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन.
2012 : नाइजीरिया के कदुना राज्य की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

