Noida: घर में घुसकर छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में घर में घुसकर 13 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में उसके पड़ोसी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना थाना फेस-वन क्षेत्र की है.
नोएडा, 10 फरवरी : गौतमबुद्ध नगर के नोएडा (Noida) में घर में घुसकर 13 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में उसके पड़ोसी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना थाना फेस-वन क्षेत्र की है. पुलिस के अनुसार, बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया.'
थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि 13 वर्षीय छात्रा स्कूल से पढ़कर घर आई तो उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे. दुबे ने बताया कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी और छात्रा के कपड़े उतारने का प्रयास किया. यह भी पढ़ें : देश के ‘वृद्धि के इंजन’ की भूमिका निभाने को तैयार है ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री
पुलिस के मुताबिक, छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गये और उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2023 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

