विदेश की खबरें | कोष संग्रह के पहले संयुक्त डिजिटल कार्यक्रम में बाइडेन का साथ देंगे ओबामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने घोषणा की है कि अगले हफ्ते कोष संग्रह के पहले डिजिटल कार्यक्रम में उनके साथ उनके “दोस्त” एवं पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा शामिल होंगे।

वाशिंगटन, 16 जून राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने घोषणा की है कि अगले हफ्ते कोष संग्रह के पहले डिजिटल कार्यक्रम में उनके साथ उनके “दोस्त” एवं पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा शामिल होंगे।

बाइडेन के अभियान ने घोषणा की कि कोष संग्रह के कार्यक्रम में ओबामा और उनके पूर्व उपराष्ट्रपति का मंगलवार से एक हफ्ते बाद फिर मिलना होगा।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच ब्रिटेन ने COVID-19 वायरस के नये टीके का परीक्षण शुरू किया.

एक ट्वीट में बाइडेन ने घोषणा की कि ओबामा अगले हफ्ते उनके साथ शामिल होंगे।

बाइडेन ने सोमवार को कहा, “दोस्तों, मेरे पास आपको देने के लिए बड़ी खबर है : अगले हफ्ते, मैं अपने दोस्त और पूर्व बॉस, राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ चंदा जुटाने के डिजिटल कार्यक्रम में नजर आउंगा। वहां आपकी मौजूदगी से हमें खुशी होगी।”

यह भी पढ़े | अमेरिका में COVID-19 के इलाज में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर लगी रोक, FDA ने बताया घातक.

इस ट्वीट से पहले बाइडेन ने घोषणा की थी कि उन्हें अपने अभियान के जरिए मई के महीने में 8.08 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

कार्यक्रम में छोटे-छोटे लाखों दाताओं को लक्ष्य बनाने की योजना है।

अभियान को भेजे ई-मेल में ओबामा ने इसे अब तक का सबसे महत्त्वपूर्ण चुनाव बताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान