विदेश की खबरें | ओबामा, पेलोसी ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के बारे में बाइडन से फिर से विचार करने को कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं, प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने बाइडन (81) को निजी तौर पर आगाह किया है कि यदि वह उम्मीदवारी की दौड़ से पीछे नहीं हटते हैं तो डेमोक्रेटिक पार्टी सदन में नियंत्रण हासिल करने की क्षमता खो सकती है।
वहीं, प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने बाइडन (81) को निजी तौर पर आगाह किया है कि यदि वह उम्मीदवारी की दौड़ से पीछे नहीं हटते हैं तो डेमोक्रेटिक पार्टी सदन में नियंत्रण हासिल करने की क्षमता खो सकती है।
मामले से वाकिफ सूत्रों के अनुसार, पेलोसी ने बाइडन से यह भी कहा है कि वह रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को शायद नहीं हरा सकते।
हालांकि बाइडन ने कहा है कि वह मुकाबले से पीछे नहीं हट रहे हैं। उनका कहना है कि वह ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्होंने ट्रंप को पहले भी हराया है और इस बार भी ऐसा ही करेंगे।
बाइडन के दौड़ से बाहर होने के विचार के प्रति नरम रुख अपनाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर उनकी प्रचार टीम के उप प्रबंधक क्वेंटिन फुलक्स ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘वह पीछे नहीं हट रहे हैं।’’
डेमोक्रेटिक पार्टी के कई अन्य नेता भी बाइडन की उम्र के कारण उनसे राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर फिर से विचार करने पर जोर दे रहे हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन एक बार फिर कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। हालांकि, उनमें संक्रमण के ‘हल्के लक्षण’ हैं। इसके साथ, राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के महत्वपूर्ण मोड़ पर उन्हें अपना अभियान रोकना पड़ा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2024 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

