विदेश की खबरें | ओबामा ने ट्रम्प पर तीखा हमला किया, मतदाताओं से बाइडेन के निर्वाचन की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने उत्तराधिकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर तीखा हमला करते हुए उनपर महामारी से निपटने के उपायों में कुप्रबंधन का आरोप लगाया।

वाशिंगटन, 22 अक्टूबर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने उत्तराधिकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर तीखा हमला करते हुए उनपर महामारी से निपटने के उपायों में कुप्रबंधन का आरोप लगाया।

ओबामा ने इसके साथ ही लोगों से अपील की कि वे घरों से बाहर निकलकर डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद प्रत्याशी जो बाइडेन के पक्ष में मतदान करें।

यह भी पढ़े | COVID19 Cases Update in Spain: स्पेन में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 10 लाख के पार, एक दिन में 156 संकर्मितों की हुई मौत.

उनके कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रहे जो बाइडेन और इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के समर्थन में चुनाव प्रचार करने उतरे ओबामा ने लोगों से तीन नवंबर को होने वाले मतदान में ट्रम्प और उनकी टीम को हराने की अपील की।

ओबामा ने कहा, ‘‘ उनके (बाइडेन-हैरिस) के पास अर्थव्यवस्था और महामारी की चुनौतियों से निपटने की योजना है। बाइडेन और हैरिस सरकार में चरित्र और नेतृत्व को पुन: स्थापित करेंगे।’’

यह भी पढ़े | Brazil: ऑक्सफर्ड-AstraZeneca की COVID-19 Vaccine ट्रायल के वॉलंटिअर की मौत, परीक्षण जारी रहेगा.

ट्रम्प पर हमला करते हुए ओबामा ने कहा, ‘‘हम और चार साल नहीं सह सकते हैं।’’

फिलाडेल्फिया में एक रैली को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा कि व्हाइट हाउस कुछ भी कर सकता है का विचार गलत है।

उन्होंने कहा, ‘‘ टेलीविजन पर ट्वीट कर देने से मामले नहीं सुलझते। मजाक उड़ाने से चीजें सही नहीं होती। आपको योजना बनानी होती, लेकिन वास्तविकता में महामारी के दौरान व्हाइट हाउस ने इसे छोड़ दिया... उन्होंने संभवत: इसे कहीं किसी मेज पर छोड़ दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें