देश की खबरें | नुसरत भरूचा ने प्रेम और शादी को लेकर लोगों की व्यक्तिगत आजादी की वकालत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रेम और शादी के मामले में लोगों की व्यक्तिगत आजादी तथा खुशी की वकालत करते हुए अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर लोग प्रगतिशीलता को स्वीकार नहीं कर सकते, तो समाज हमेशा पीछे ही रहेगा।

इंदौर (मध्यप्रदेश), चार मई प्रेम और शादी के मामले में लोगों की व्यक्तिगत आजादी तथा खुशी की वकालत करते हुए अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर लोग प्रगतिशीलता को स्वीकार नहीं कर सकते, तो समाज हमेशा पीछे ही रहेगा।

भरुचा ने इंदौर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान ऐसे वक्त यह बात कही, जब देश में समलैंगिक विवाहों को कानूनी मान्यता देने की मांग को लेकर बहस चल रही है।

इस सिलसिले में उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन याचिकाओं का हवाला देते हुए 37 वर्षीय अभिनेत्री से पूछा गया था कि वह एक महिला होने के नाते समलैंगिक संबंधों के बारे में क्या नजरिया रखती हैं ।

भरूचा ने इन याचिकाओं पर कोई टिप्पणी किए बगैर जवाब दिया, ‘‘दुनिया आगे बढ़ चुकी है..लोग आगे बढ़ चुके हैं। अगर आप आगे बढ़ना स्वीकार नहीं कर सकते, तो हम हमेशा पीछे ही रहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि अगर सरकार, जनता और दुनिया आगे बढ़कर मौजूदा स्थिति में पहुंच चुकी है, तो हर व्यक्ति को प्रगतिशीलता का समर्थन करना चाहिए।

भरूचा ने लोगों की व्यक्तिगत आजादी पर जोर देते हुए कहा, ‘‘जिसको जिससे प्यार करना है, जिसके साथ रहना है, रहो। शादी करनी है तो करो, नहीं करनी है, तो मत करो। खुश रहो।’’

"जय संतोषी मां" (2006), "लव, सेक्स और धोखा" (2010), "प्यार का पंचनामा" (2011), "सोनू के टीटू की स्वीटी " (2018) और "जनहित में जारी" (2022) जैसी फिल्मों में भरूचा को अलग-अलग तासीर की भूमिकाओं में देखा गया है।

वह अपनी आगामी फिल्म ‘‘छत्रपति’’ के प्रचार के लिए सह-अभिनेता बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास के साथ इंदौर पहुंची थीं। यह फिल्म 12 मई को रिलीज होगी और तेलुगु फिल्मों के नायक बेल्लमकोंडा इस शाहकार के जरिये हिन्दी फिल्म उद्योग में पहला कदम रखने जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर