जरुरी जानकारी | पीएफआरडीए के अंशधारकों की संख्या नवंबर में 22 प्रतिशत बढ़कर 4.75 करोड़ पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेंशन नियामक पीआरएफडीए के तहत दो प्रमुख पेंशन योजनाओं के तहत अंशधारकों की संख्या इस साल नवंबर में 22 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 4.75 करोड़ हो गयी।

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर पेंशन नियामक पीआरएफडीए के तहत दो प्रमुख पेंशन योजनाओं के तहत अंशधारकों की संख्या इस साल नवंबर में 22 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 4.75 करोड़ हो गयी।

पेंशन कोष विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने शुक्रवार को कहा कि नवंबर 2021 के अंत तक राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत विभिन्न योजनाओं में अंशधारकों की संख्या सालाना आधार पर 22.45 प्रतिशत बढ़कर 475.87 लाख हो गई। नवंबर 2020 में यह संख्या 388.62 लाख थी।

पीएफआरडीए के अनुसार 30 नवंबर, 2021 तक प्रबंधन के तहत कुल पेंशन संपत्ति बढ़कर 6,87,468 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। सालाना आधार पर इसमें 29.13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

पीएफआरडीए के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की श्रेणी में अंशधारकों की संख्या क्रमश: 4.71 प्रतिशत और 9.74 प्रतिशत बढ़कर 22.44 लाख और 54.44 लाख हो गयी।

वही कॉरपोरेट और एनपीएस के सभी नागरिक क्षेत्र में अंशधारकों की संख्या क्रमशः 23.73 प्रतिशत और 33.81 प्रतिशत बढ़कर 13.19 लाख और 18.88 लाख पर पहुंच गयी। एनपीएस लाइट के तहत ग्राहकों की संख्या हालांकि 2.78 प्रतिशत घटकर 41.92 लाख हो गई।

अटल पेंशन योजना के तहत अंशधारकों की संख्या आलोच्य महीने में 30.16 प्रतिशत बढ़कर 3.25 करोड़ पहुंच गयी।

पीएफआरडीए की दो प्रमुख पेंशन योजनाएं एनपीएस और अटल पेंशन योजना हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू