बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 556 हुई
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि समस्तीपुर जिले के रोसडा में चार तथा हसनपुर में दो लोगों (सभी पुरुष) में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
पटना, आठ मई बिहार के समस्तीपुर जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के छह नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 556 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि समस्तीपुर जिले के रोसडा में चार तथा हसनपुर में दो लोगों (सभी पुरुष) में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
बिहार के 38 जिलों में से 33 जिलों में कोविड-19 संक्रमण के मामले सामने आए हैं
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले मुंगेर में सामने आए हैं। मुंगेर में 102, बक्सर में 56, रोहतास में 54, पटना में 47, नालंदा में 36, सिवान एवं कैमूर में 32—32, मधुबनी में 24, गोपालगंज एवं भोजपुर में 18-18, औरंगाबाद में 14, बेगूसराय एवं भागलपुर में 13— 13, पश्चिम चंपारण में 11, कटिहार में 10, पूर्वी चंपारण में नौ, सारण में आठ, समस्तीपुर में सात, गया एवं सीतामढी में छह-छह, दरभंगा, जहानाबाद एवं अरवल में पांच-पांच, लखीसराय एवं नवादा में चार-चार, बांका, शिवहर एवं वैशाली में तीन-तीन, पूर्णिया, मधेपुरा एवं अररिया में दो-दो तथा शेखपुरा एवं किशनगंज में एक—एक मामले सामने आए हैं ।
बिहार में अब तक 31,693 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 246 मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए हैं।
गौरतलब है कि 21 मार्च को मुंगेर जिला निवासी एक मरीज एवं 17 अप्रैल को वैशाली जिला निवासी एक मरीज की पटना एम्स में तथा एक मई को पूर्वी चंपारण जिला निवासी एक मरीज, दो मई को सीतामढ़ी जिला निवासी एक मरीज की नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एवं बृहस्पतिवार को जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम निवासी एक वृद्ध की मौत हो गयी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

