एजेंसी न्यूज

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 225 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि बक्सर जिला के नया भोजपुर में दो पुरुषों (35 एवं 67 वर्ष) में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 225 हुई
जमात

पटना, 25 अप्रैल बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों के मामले बढ़ कर 225 हो गए हैं ।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि बक्सर जिला के नया भोजपुर में दो पुरुषों (35 एवं 67 वर्ष) में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज और वैशाली जिला निवासी एक मरीज की मौत हो गयी थी ।

बिहार के कुल 38 जिलों में से 20 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले मुंगेर में सामने आए है। मुंगेर में 62, नालंदा में 34, सिवान में 30, पटना में 26, बक्सर में 22, बेगुसराय में नौ, कैमूर में आठ, रोहतास में सात, गया एवं भागलपुर में पांच-पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन—तीन, सारण, बांका एवं औरंगाबाद में दो-दो तथा लखीसराय, वैशाली, भोजपुर, पूर्वी चंपारण एवं मधेपुरा में एक-एक मामला सामने आया है। ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में आए 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में आए 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस व्यक्ति की 21 मार्च को मौत हो गयी थी।

बिहार में अब तक 16,050 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस से संक्रमित 45 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).