एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के खतरे के बीच देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10,000 के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10,000 के पार

इस्लामाबाद, 26 अक्टूबर पाकिस्तान में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के खतरे के बीच देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10,000 के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 77 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 3,26,602 पहुंच गई।

यह भी पढ़े | भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रीस्तरीय बैठक के लिए नयी दिल्ली रवाना हुए पोम्पिओ.

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 3,11,075 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 6,739 लोगों की मौत हुई है। पिछले एक दिन में तीन मरीजों की मौत हुई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10,788 है।

सितंबर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,000 से नीचे चले जाने के बाद पिछले कुछ हफ्तों में संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है। 31 अगस्त को संक्रमित होने की दर भी घटकर 1.28 हो गई थी, लेकिन अब यह 2.78 हो गई है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में पहली बार शुरू हुई कमर्शियल मेट्रो ट्रेन सेवा.

सिंध में कुल 1,43,836 मामले आ चुके हैं, जबकि पंजाब में 1,02,875, खैबर-पख्तूनख्वा में 39,043, इस्लामाबाद में 19,012, बलूचिस्तान में 15,819, गिलगित-बाल्टिस्तान में 4,180 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 3,846 मामले सामने आए हैं।

देश में अब तक कुल 42,90,545 जांच की गई हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों में हुईं 26,492 जांच शामिल हैं।

शीर्ष अधिकारी बार-बार आगाह कर रहे हैं कि आने वाली सर्दियों में मामले बढ़ सकते हैं और लोगों को कोरोना वायरस की दूसरी लहर के खतरे से बचने के लिए दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2020 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).