COVID-19 Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13,451 नए मामले सामने आए
देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13,451 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,42,15,653 हो गई. वहीं, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 1,62,661 हो गई है, जो कि पिछले 242 दिनों में सबसे कम है.
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर : देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13,451 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,42,15,653 हो गई. वहीं, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 1,62,661 हो गई है, जो कि पिछले 242 दिनों में सबसे कम है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 585 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,55,653 हो गई. देश में लगातार पिछले 33 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 30,000 से कम आ रहे हैं और पिछले 122 दिन से दैनिक मामले 50,000 से कम हैं.
मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.48 प्रतिशत है. वहीं राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.19 फीसदी है, जो कि मार्च 2020 से सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,155 मामलों की कमी हुई. यह भी पढ़ें : मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं करने के मामले में हरियाणा सरकार ने पीजीआईएमएस के पूर्व निदेशक से जवाब तलब किया
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2021 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

