देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 1,20,107, मृतकों की संख्या 3,571हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,462 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 1.2 लाख से ज्यादा हो गयी । शहर में संक्रमण से मृतकों की संख्या 3,571 हो गयी है ।
नयी दिल्ली, 17 जुलाई दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,462 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 1.2 लाख से ज्यादा हो गयी । शहर में संक्रमण से मृतकों की संख्या 3,571 हो गयी है ।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 26 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गयी ।
यह भी पढ़े | अध्ययन के मुताबिक भारत में लॉकडाउन की वजह से 630 जिंदगियां वायु प्रदूषण से बच गयीं.
यह लगातार सातवां दिन है जब 1,000-2000 के बीच कोविड-19 के नए मामले आए हैं ।
हालांकि शुक्रवार को सामने आये मामले बृहस्पतिवार को सामने आये (1,652) मामलों से कम हैं।
यह भी पढ़े | राजस्थान प्रकरण पर सुनवाई सोमवार के लिये स्थगित: सचिन पायलट, असंतुष्ट विधायकों को चार दिन की राहत मिली.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को उपचाररत मरीज 17,235 हैं जो उससे एक दिन पहले के 17,407 से कम हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में 23 जून को संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 3,947 मामले आए थे।
बृहस्पतिवार को दिल्ली में मृतकों की संख्या 3,545 थी ।
शुक्रवार के बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण से मृतकों की संख्या 3,571 हो गयी है और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1,20,107हो गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2020 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

