Delhi: दिल्ली में कोविड निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या दो महीने में 58,000 से कम होकर 472 हुई
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मंद पड़ने के साथ ही पिछले दो महीनों में निषिद्ध क्षेत्रों (कन्टेनमेंट जोन) की संख्या 58,000 से घटकर 500 से कम रह गई. निषिद्ध क्षेत्र ऐसे आवासीय इलाके होते हैं, जहां कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन या इससे ज्यादा हो.
नयी दिल्ली, 14 जुलाई : राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मंद पड़ने के साथ ही पिछले दो महीनों में निषिद्ध क्षेत्रों (कन्टेनमेंट जोन) की संख्या 58,000 से घटकर 500 से कम रह गई. निषिद्ध क्षेत्र ऐसे आवासीय इलाके होते हैं, जहां कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन या इससे ज्यादा हो. इसमें प्रवेश और निकास पर पूर्ण रोक रहती है और बड़े पैमाने पर जांच करने और संपर्कों का पता लगाने जैसे उपाय किए जाते हैं.
राजस्व विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 11 जिलों में कुल निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 472 है. दक्षिण पूर्वी दिल्ली में एक भी निषिद्ध क्षेत्र नहीं है, जबकि पूर्वी दिल्ली में छह, मध्य दिल्ली में आठ और उत्तर पूर्वी दिल्ली में 10 ऐसे क्षेत्र हैं. यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार ने Google के साथ मिलाया हाथ, सवारियों को बसों की पल पल की जानकारी मिल सकेगी
नई दिल्ली जिले में सबसे ज्यादा 176 निषिद्ध क्षेत्र हैं. उत्तरी दिल्ली में 86, दक्षिण दिल्ली में 64, पश्चिमी दिल्ली में 35, शाहदरा में 34, उत्तर पश्चिम दिल्ली में 30 और दक्षिण पश्चिम दिल्ली में 23 ऐसे क्षेत्र हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2021 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

