एजेंसी न्यूज

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 801 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि खगड़िया में 16, रोहतास 13, बेगूसराय जिले में नौ, मधुबनी तीन, दरभंगा एवं गोपालगंज में दो-दो सुपौल, बांका, सारण, पटना, पूर्णिया, भागलपुर एवं सिवान में एक—एक नया मामला सामने आया है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 801 हुई
जमात

पटना, 12 मई बिहार में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 52 नये मामले आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 रोगियों की संख्या अब बढ़कर 801 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि खगड़िया में 16, रोहतास 13, बेगूसराय जिले में नौ, मधुबनी तीन, दरभंगा एवं गोपालगंज में दो-दो सुपौल, बांका, सारण, पटना, पूर्णिया, भागलपुर एवं सिवान में एक—एक नया मामला सामने आया है।

उन्होंने बताया कि इन सभी रोगियों के संपर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल छह मरीजों (मुंगेर, पटना, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली एवं सीतामढ़ी जिले में एक—एक) की मौत हो चुकी है।

बिहार के 38 जिलों में से 37 जिलों में कोविड—19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 115, पटना में 73, रोहतास में 72, बक्सर में 56, नालंदा में 51, बेगूसराय में 40, सिवान में 34, कैमूर में 32, खगड़िया में 27, मधुबनी में 29, भागलपुर में 26, गोपालगंज में 22, भोजपुर में 20, दरभंगा में 18, औरंगाबाद में 15, पूर्वी चंपारण में 14, नवादा में 13, पश्चिम चंपारण, कटिहार एवं अरवल में 11—11, सहरसा में 10, मधेपुरा, किशनगंज, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं सारण में 09—09, गया एवं शेखपुरा में 08—08, सीतामढ़ी एवं बांका में 07—07, जहानाबाद एवं सुपौल में 05—05, लखीसराय, अररिया, वैशाली एवं पूर्णिया में 04—04 तथा शिवहर में तीन मामले प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में अब तक 3,74,30 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 383 मरीज ठीक हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).