Gurugram: गुरुग्राम में लावारिस सूटकेस में महिला का निर्वस्त्र शव मिला
इफको चौक के समीप एक लावारिस सूटकेस में सोमवार को एक अज्ञात महिला का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को मुर्दाघर में भेज दिया है. पुलिस उपायुक्त, पश्चिम, दीपक सहारन ने बताया कि मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
गुरुग्राम, 18 अक्टूबर : इफको चौक के समीप एक लावारिस सूटकेस में सोमवार को एक अज्ञात महिला का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को मुर्दाघर में भेज दिया है. पुलिस उपायुक्त, पश्चिम, दीपक सहारन ने बताया कि मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
एक ऑटोरिक्शा चालक ने शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना दी कि इफको चौक के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में एक संदिग्ध सूटकेस पड़ा है. पुलिस ने सूटकेस में शव बरामद किया. यह भी पढ़ें : कर्नाटक में आप ने 2,900 करोड़ रुपये का एनजीटी जुर्माना भरने को लेकर राज्य सरकार की निंदा की
डीसीपी ने कहा, ‘‘मृतक महिला की हत्या की आशंका है और शव यहां फेंक दिया. सेक्टर 18 पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. मृतका की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2022 12:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

