जरुरी जानकारी | एनटीपीसी का चालू वित्त वर्ष में 98,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने चालू वित्त वर्ष में परिचालन से 98,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा है। साथ ही कंपनी की अपने खदानों से 1.5 करोड़ टन कोयला उत्पादन की योजना बनायी है।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने चालू वित्त वर्ष में परिचालन से 98,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा है। साथ ही कंपनी की अपने खदानों से 1.5 करोड़ टन कोयला उत्पादन की योजना बनायी है।

बिजली उत्पादक कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि बिजली मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर के अनुसार एनटीपीसी ने 2020-21 में 340 अरब यूनिट बिजली उत्पादन का भी लक्ष्य रखा है।

यह भी पढ़े | Fact Check: केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है DA कटौती की फैसला? PIB फैक्ट चेक से जानें सच्चाई.

एमओयू के तहत एनटीपीसी चालू वित्त वर्ष 21,000 करोड़ रुपये का पूंजी व्यय और 1.5 करोड़ टन कोयला उत्पादन करेगी।

समझौता ज्ञापन पर बिजली सचिव संजीव नंदन सहाय और एनटीपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने दस्तखत किये।

यह भी पढ़े | Ujjwala Yojana Last Date: प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का आज आखिरी दिन, अभी ऐसे उठाये मुफ्त गैस कनेक्शन का फायदा.

एनटीपीसी समूह की 20,000 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं निर्माणधीन हैं। इसमें 5,000 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता शामिल हैं।

एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित क्षमता 62,900 मेगावाट है। इसमें 24 कोयला आधारित बिजलीघर, 13 नवीकरणीय ऊर्जा समेत कुल 70 बिजलीघर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार