जरुरी जानकारी | एनटीपीसी का लाभ चालू वित्त वर्ष वर्ष की दूसरी तिमाही मे 8 प्रतिशत घटकर 3,495 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में 7.7 प्रतिशत घटकर 3,494.61 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से खर्च बढ़ने से कंपनी का लाभ कम हुआ है।

नयी दिल्ली, दो नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में 7.7 प्रतिशत घटकर 3,494.61 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से खर्च बढ़ने से कंपनी का लाभ कम हुआ है।

एनटीपीसी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में उसे 3,788.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | सपा सांसद आजम खान को एक और झटका, बहन का घर नगर-निगम ने किया सील.

कंपनी की कुल आय चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बढ़कर 28,677.64 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 26,568.62 करोड़ रुपये थी।

एनटीपीसी के कोयला आधारित बिजली संयंत्रों का क्षमता उपयोग (प्लांट लोड फैक्टर) आलोच्य तिमाही में 64.27 प्रतिशत रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 64.28 प्रतिशत था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिली एक और बड़ी खुशखबरी.

कंपनी के गैस आधारित परियोजनाओं की पीएलएफ (प्लांट लोड फैक्टर) चालू वित्त वर्ष दूसरी तिमाही में 26.24 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 13.13 प्रतिशत था।

एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित क्षमता 30 सितंबर, 2020 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 62,910 मेगावाट पहुंच गयी जो एक साल पहले इसी तिमाही में 57,106 मेगावाट थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड