जरुरी जानकारी | एनटीपीसी ने छह राज्यों, दो केद्र शासित प्रदेशों को बकाया भुगतान के लिये नोटिस भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने बृहस्पतिवार को बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी किया है।

नयी दिल्ली, सात जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने बृहस्पतिवार को बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी किया है।

सूत्र ने यह जानकारी देते हुये कहा कि नोटिस में एनटीपीसी ने यह भी साफ किया है कि बकाया भुगतान नहीं होने पर वह बिजली आपूर्ति बंद करने या उसे सीमित करने के लिये बाध्य होगी।

सूत्र ने कहा कि जिन राज्यों को नोटिस भेजे गये, उनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, सिक्किम और तेलंगाना तथा केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू कश्मीर और पुडुचेरी शामिल हैं।

कंपनी ने नोटिस में कहा है, ‘‘भुगतान में चूक होने पर एनटीपीसी के पास बिजलीघरों से बिजली की आपूर्ति बंद करने या उसमें कमी लाने का अधिकार है।’’

एनटीपीसी उन सभी वितरण कंपनियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है, जिनके बकाया भुगतान के लिये समयसीमा पार कर गयी है।

सूत्र ने कहा, ‘‘पहले चरण मे साख पत्र को भुनाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अगर साख पत्र नहीं रखा गया है, वितरण कपनियां बिजली नहीं ले सकती।’’

सूचना के अनुसार एनटीपीसी का वितरण कंपनियो पर 19,216 करोड़ रुपये का बकाया है।

इसके अलावा अन्य केंद्रीय विद्युत उपक्रमों में एनएलसी इंडिया का 6,932 करोड़ रुपये, दामोदर घाटी निगम का 6,238.03 करोड़ रुपये, एनएचपीसी का 3,223.88 करोड़ रुपये तथा टीएचडीसी इंडिया का 2,085.06 करोड़ रुपये बकाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज