जरुरी जानकारी | एनटीपीसी ने देश में 3,000 मेगावॉट क्षमता की ऊर्जा भंडारण इकाई लगाने के लिए बोलियां मांगीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी की इकाई एनटपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लि. (एनआरईएल) ने नवीकरणीय ऊर्जा की चौबीसों घंटे की आवश्यकता को पूरा करने के लिये देश में किसी भी स्थान पर 3,000 मेगावॉट क्षमता की अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली (आईएसटीएस) से जुड़ी ऊर्जा भंडारण सुविधा स्थापित करने को कंपनियों के चयन हेतु बोलियां आमंत्रित की हैं।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी की इकाई एनटपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लि. (एनआरईएल) ने नवीकरणीय ऊर्जा की चौबीसों घंटे की आवश्यकता को पूरा करने के लिये देश में किसी भी स्थान पर 3,000 मेगावॉट क्षमता की अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली (आईएसटीएस) से जुड़ी ऊर्जा भंडारण सुविधा स्थापित करने को कंपनियों के चयन हेतु बोलियां आमंत्रित की हैं।

बोली दस्तावेज के अनुसार, एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी 24 घंटे नवीकरणीय ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिये ऊर्जा भंडारण सुविधा स्थापित करने की इच्छुक है। एनटीपीसी ने पवन/सौर ऊर्जा की न्यूनतम 500 मेगावॉट के साथ 3,000 मेगावॉट क्षमता की अंतरराज्यीय पारेषण प्रणाली से जुड़ी ऊर्जा भंडारण सुविधा को लेकर कंपनियों के चयन को बोलियां मांगी हैं।

दस्तावेज के अनुसार, वैश्विक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिये ‘कैपेक्स’ माध्यम के तहत क्षमता स्थापित की जाएगी।

बोली प्रक्रिया के बाद एनआरईएल 25 साल की अवधि के लिये चयनित बोलीदाताओं के साथ सालाना निश्चित शुल्क के आधार पर ऊर्जा भंडारण सेवा समझौता करेगी।

एनटीपीसी/एनआरईएल की किसी भी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना से उत्पन्न बिजली का उपयोग ऊर्जा भंडारण सेवा (ईएसएस) परियोजना की चार्जिंग के लिए किया जाएगा। एनआरईएल 24 घंटे नवीकरणीय ऊर्जा की जरूरत को पूरा करने के लिये इस ऊर्जा भंडारण सुविधा का उपयोग ‘मांग आधार’ पर करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\