जरुरी जानकारी | एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी को केरल में बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने एनएचपीसी की नीलामी में केरल में बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना हासिल की है।

नयी दिल्ली, 22 मई सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने एनएचपीसी की नीलामी में केरल में बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना हासिल की है।

यह परियोजना 80 मेगावाट/320 एमडब्ल्यूएच की होगी। इस बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना से चार घंटे के लिए 80 मेगावाट की बिजली बैक-अप या आपूर्ति मिलेगी।

कंपनी ने बृहस्पततिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) 21 मई, 2025 को एनएचपीसी द्वारा आयोजित ई-नीलामी में सफल बोलीदाता के रूप में उभरी।

नीलामी केरल में 125 मेगावाट आईएसटीएस-कनेक्टेड स्टैंडअलोन बीईएसएस की स्थापना के लिए बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) डेवलपर्स के चयन के लिए एनएचपीसी की निविदा का हिस्सा थी।

एनजीईएल ने इस पहल के तहत दो प्रमुख परियोजनाएं हासिल की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\