जरुरी जानकारी | वितरण क्षेत्र में कदम रखेगी एनटीपीसी, बीआरपीएल, बीवाईपीएल में हिस्सेदारी खरीदने को इच्छुक

नयी दिल्ली, 27 मई सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने बिजली वितरण कारोबार में कदम रखने का निर्णय किया है। कंपनी अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) की दिल्ली में काम कर रही दो इकाइयों में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को लेकर रूचि जतायी है।

एडीएजी की दिल्ली में दो वितरण कंपनियां...बीएसईएस राजधानी पावर लि. (बीआरपीएल) और बीएसईएस यमुना पावर लि (बीबवाईपीएल)...है।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: टिड्डियों से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, एक बार जरुर पढ़ें.

एनटीपीसी मुख्य रूप से बजली उत्पादन क्षेत्र की कंपनी है, इस लिहाज से उसका यह कदम महत्वपूर्ण है।

दिल्ली विद्युत नियाममक आयोग (डीईआरसी) को 26 मई को लिखे पत्र में बिजली कंपनी ने कहा, ‘‘एनटीपीसी ने बिजली वितरण क्षेत्र में कदम रखने का निर्णय किया है और वितरण कंपनी (बीआरपीएल और बीवाईपीएल) खरीदने को लेकर गंभीर है।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus in Agra: ताज नगरी में मरीजों के ठीक होने की दर 87 फीसदी हुई, वायरस का प्रसार धीमा पड़ा.

पत्र में कहा गया है, ‘‘हमें मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि एडीएजी बीआरपीएल और बीवाईपीएल में अपनी 51 प्रतिशत हिस्सेदरी बेचना चाहता है।’’

कंपनी ने यह भी कहा कि, ‘‘एनटीपीसी बीआरपीएल और बीवाईपीएल में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदनेकी संभावना टटोलने को लेकर गंभीर है...।’’

इस बात की अटकलें हैं कि कई कंपनियां दोनों वितरण इकाइयों में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को इच्छुक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)