देश की खबरें | एनएसजी, सीआईएसएफ प्रमुखों ने जम्मू में वायुसेना स्टेशन का निरीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आतंकवाद रोधी बल एनएसजी और नागरिक हवाई अड्डों की रक्षा करने वाले बल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के प्रमुखों ने बुधवार को जम्मू में वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन का उपयोग करके किये गए आतंकी हमले के स्थल का निरीक्षण किया।

जम्मू, 30 जून आतंकवाद रोधी बल एनएसजी और नागरिक हवाई अड्डों की रक्षा करने वाले बल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के प्रमुखों ने बुधवार को जम्मू में वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन का उपयोग करके किये गए आतंकी हमले के स्थल का निरीक्षण किया।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक एम ए गणपति और सीआईएसएफ के कार्यवाहक महानिदेशक एस के सक्सेना ने जम्मू हवाई अड्डे का दौरा किया जहां भारतीय वायुसेना का अड्डा स्थित है।

उन्होंने कहा कि गणपति और सक्सेना ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और वरिष्ठ अधिकारियों ने ड्रोन हमले की जांच के बारे में उन्हें जानकारी दी। एनआईए ने हमले की जांच अपने हाथ में ली है।

सीआरपीएफ प्रमुख कुलदीप सिंह का भी भारतीय वायुसेना स्टेशन का दौरा करने का कार्यक्रम था, लेकिन उनका दौरा रद्द हो गया। सिंह के पास राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का अतिरिक्त प्रभार है।

उन्होंने कहा कि उनका दौरा रद्द होने के कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

सूत्रों ने कहा कि एनएसजी के आतंकवाद रोधी ड्रोन इकाई के विशेषज्ञों ने भी भारतीय वायुसेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में अपने काउंटर-यूएएस तंत्र के कामकाज का प्रदर्शन किया। यूएएस का मतलब अज्ञात हवाई प्रणाली है।

समझा जाता है कि एनएसजी ने यह उपकरण विदेश से खरीदा है और इसका उपयोग मानव रहित यानों (यूएवी), ड्रोन और संदिग्ध उड़ने वाली वस्तुओं का पता लगाने के लिए किया जाता है जो रडार स्तर से नीचे उड़ान भरते हैं।

सीआईएसएफ की ड्रोन-रोधी तंत्र में हिस्सेदारी है क्योंकि उसे श्रीनगर, दिल्ली और मुंबई के संवेदनशील हवाई अड्डों सहित 64 नागरिक हवाई अड्डों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शनिवार देर रात भारतीय वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन द्वारा दो बम गिराए गए जिसमें दो वायुसैनिकों को मामूली चोटें आईं थीं। यह पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमला करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने का पहला मामला था।

जम्मू हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय सीमा की हवाई दूरी 14 किलोमीटर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू