जरुरी जानकारी | एनएसई का बाजार पूंजीकरण पहली बार पांच लाख करोड़ डॉलर पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में जोरदार तेजी के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण बृहस्पतिवार को पहली बार पांच लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया।
नयी दिल्ली, 23 मई शेयर बाजार में जोरदार तेजी के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण बृहस्पतिवार को पहली बार पांच लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया।
एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी 369.85 अंक यानी 1.64 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगाते हुए 22,967.65 अंक के अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 395.8 अंक उछलकर 22,993.60 नए सर्वकालिक स्तर पर भी पहुंचा था।
इसके अलावा बड़ी कंपनियों के साथ मझोले स्तर की कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एनएसई का सूचकांक निफ्टी 500 ने भी 21,505.25 अंक का नया रिकॉर्ड बनाया। यह सूचकांक के प्रदर्शन को भी दर्शाता है।
इस तेजी के बीच एनएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पांच लाख करोड़ डॉलर (416.57 लाख करोड़ रुपये) से आगे निकल गया। यह पहला मौका है जब एनएसई का बाजार पूंजीकरण पांच लाख करोड़ डॉलर पर पहुंचा है।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)