एजेंसी न्यूज

NSDC, वर्तना ने कौशल पाठ्यक्रमों के लिए छात्रों को वित्तीय सहायता देने के लिए हाथ मिलाया

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए वर्तना फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की है.

NSDC, वर्तना ने कौशल पाठ्यक्रमों के लिए छात्रों को वित्तीय सहायता देने के लिए हाथ मिलाया
NSDC

नयी दिल्ली, 17 अगस्त : राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) ने विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए वर्तना फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य कौशल ऋण पहल को बढ़ावा देना और कम आय वाली आबादी के लिए शिक्षा पर आने वाले खर्च की खाई को कम करना है ताकि छात्र अपनी पसंद का पाठ्यक्रम चुन सकें.

एनएसडीसी के मुख्य परिचालन अधिकारी वेद मणि तिवारी ने कहा, ‘‘हमने लाखों वंचित छात्रों को तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए वर्तना के साथ भागीदारी की है.’’ यह भी पढ़े : तिरंगा यात्रा के वीडियो में आपत्तिजनक ऑडियो डालकर वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

वहीं, वर्तना के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्टीव हार्डग्रेव ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि छात्रों को प्रशिक्षण से अपने करियर और आजीविका में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).